तेली महासभा कार्यालय के लिए की ₹51,000 की सहयोग राशि की घोषणा



भोपाल, 28 अक्टूबर 2026-झीलों की नगरी भोपाल स्थित अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश के तेली समाज के एकमात्र विधायक एवं सिंगरौली के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माननीय श्री राम निवास शाह जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधुओं ने विधायक जी का फूलों की माला पहनाकर, शॉल, श्रीफल एवं विजय तिलक लगाकर हर्षोल्लास के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा एवं वीर दुर्गादास राठौड़ जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश संरक्षक आदरणीय श्री गुलाब सिंह गोलहानी जी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने विधायक श्री राम निवास शाह जी के प्रदेश कार्यालय आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके पश्चात उपस्थित समाजसेवियों ने विधायक श्री राम निवास शाह जी का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे। विधायक श्री राम निवास शाह जी ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया (साहू) के कुशल मार्गदर्शन में महासभा लगातार नए नवाचारों के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संगठन की इसी पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह से पत्र के माध्यम से प्रदेश कार्यालय की आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्थाओं के लिए आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब विधायक श्री राम निवास शाह जी ने अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश कार्यालय को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए ₹51,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे सामाजिक संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सहयोग की भावना का सराहनीय उदाहरण बताया। उपस्थितजनों ने कहा कि सामाजिक कार्यालय केवल बैठक करने का स्थान नहीं, बल्कि समाज के लोगों को जोड़ने, जरूरतमंदों की सहायता करने, युवाओं को मार्गदर्शन देने और सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट श्री पुरुषोत्तम गुप्ता ने आगामी समय में जमूरी मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, उसमे समाज की सहभागिता को लेकर अपने विचार रखे। साथ मे उन्होंने भाजपा नेतृत्व से पुरजोर मांग की है उन्होंने कहा की श्री राम निवास शाह जी भाजपा से तेली साहू राठौर समाज के एकमात्र विधायक हैं और पूरे प्रदेश का समाज उन्हें अपना मुख्य मार्गदर्शक मानता है। प्रदेश का 90% तेली, साहू और राठौर समाज हमेशा से भाजपा का कट्टर और निष्ठावान समर्थक रहा है। उन्हें मंत्री पद मिलने से युवाओं के भविष्य, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी। यदि भाजपा नेतृत्व समाज के इस चेहरे पर विश्वास जताता है, तो आगामी समय में संपूर्ण समाज शत-प्रतिशत वोट और अटूट समर्थन देकर पार्टी का आभार व्यक्त करेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश साहू (आईटी सेल) ने विधायक जी के स्वागत एवं सम्मान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विमल साहू, श्री गणेश राम साहू, श्री शंभू दयाल साहू तथा अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी समाज की एकता, अखंडता, संगठन विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने विधायक जी के प्रदेश कार्यालय आगमन को समाज के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री संतोष राज ने विधायक श्री राम निवास शाह जी की सहजता, सरलता एवं समाज के लोगों के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विधायक जी व्यस्त राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के बावजूद समाज के लोगों से संवाद बनाए रखते हैं और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में सहयोग करने का प्रयास करते हैं। प्रदेश कार्यालय को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने, सामाजिक बंधुओं को जोड़ने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में जागरूकता, एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने के लिए श्री संतोष राज के प्रयासों की भी उपस्थितजनों ने सराहना की। सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज को नई दिशा देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर सक्रिय रहना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर श्री संतोष साहू ग्वालियर ने भी शिक्षा एवं प्रवेश मार्गदर्शन के क्षेत्र में अपने संस्थान के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। इस स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में एडवोकेट श्री पुरुषोत्तम गुप्ता-वरिष्ठ समाजसेवी भोपाल, श्री राधेश्याम आस्तोलिया (साहू)-प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा, श्रीमती रानी साहू-महिला प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश साहू प्रदेश अध्यक्ष, आईटी सेल, श्री योगेश साहू नर्मदापुरम संभाग जिला प्रभारी (बीजेपी), डॉ. भानु नीरज साहू महिला प्रदेश महामंत्री, श्री राजेश आजाद प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी प्रकोसठ, श्री शंभू दयाल साहू प्रदेश मान. सलाहकार, श्री संतोष राज प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार, श्री विमल साहू-जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री संतोष साहू ग्वालियर (शिक्षा एवं प्रवेश मार्गदर्शक), गणेश राम साहू बरखेड़ा पठानी इकाई अध्यक्ष, पूर्व पार्षद श्री सुरेश साहू-भोपाल, श्री संजय साहू (कंट्रोल)बरखेड़ी इकाई महामंत्री, श्री रवि साहू बरखेड़ी इकाई उत्सव मंत्री, श्री राहुल साहू बरखेड़ी इकाई युवा सदस्य, श्री निहाल साहू कटारा हिल्स भोपाल युवा सदस्य, श्री अविनाश शाह सिंगरौली, श्रीमति आशा साहू महिला जिला अध्यक्ष विदिशा, डॉक्टर देवेंद्र साहू कुरवाई, श्री मनेश साहू पत्रकार छिन्दवाड़ा, श्री संतोष साहू (तिरंगा) सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक जी का प्रदेश कार्यालय आगमन, समाज के लिए सहयोग की घोषणा और सामाजिक एकता का संदेश कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में सामने आया। महासभा के कार्यालय प्रभारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री संतोष राज भोपाल ने विधायक श्री रामनिवास शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त अनुदान की प्रत्येक राशि का उपयोग समाज के प्रदेश कार्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा। इसमें पत्र एवं ज्ञापन आदि के मुद्रण के लिए प्रिंटर, स्टेशनरी, कार्यालयीन सामग्री तथा प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से भोपाल आने वाले समाजसेवियों के विश्राम के लिए गद्दे, बिस्तर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सामाजिक बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समाज ने विधायक श्री राम निवास शाह जी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
