
भोपाल साहू समाज की ओर से शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर दिवंगत श्रीमती दुर्गा बाई साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व. श्री शिवनारायण साहू की धर्मपत्नी एवं राजकुमार साहू, जयप्रकाश साहू की पूजनीय माताजी श्रीमती दुर्गा बाई साहू का दिनांक 12 अगस्त 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार एवं समाज में शोक की लहर है। इसी क्रम में आज आर टी एस एम भोपाल जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भगवान सिंह साहू युवा अध्यक्ष , सेमरा इकाई अध्यक्ष जनेश्वर साहू, प्रदेश अपर महामंत्री मुकेश साहू एवं सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष राज साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं समाजबंधु शोक संवेदना व्यक्त करने शोकाकुल परिवार के निवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। परिवार की ओर से प्रेम नारायण साहू, रामदास साहू, महेशचंद साहू, सुरेशचंद साहू, अवधनारायण साहू, दिनेश कुमार साहू, गोविंद प्रसाद साहू, विमल कुमार साहू, राजेश, सोनू, मुन्ना एवं ममता सहित समस्त साहू (बघेला) परिवार उपस्थित रहा। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने कहा कि मां का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें।