अमृतसर। नमो नमो मोर्चा भारत की ओर से पंजाब के अमृतसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन नमो नमो मोर्चा भारत के पंजाब प्रधान प्रवीन दत्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने तिरंगा फहराकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज एवं देशहित के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संगठन की ओर से जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में अमृतसर के पार्षद जसविंदर सिंह शेरगिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंजाब टीम से वर्षा शर्मा पंजाब प्रधान महिला विंग, संजय पासवान सीनियर लीडर पंजाब, रिया ठाकुर पंजाब महिला वाइस प्रधान महिला विंग, राज कुमार पंजाब स्टेट मेंबरशिप इंचार्ज, प्रदीप कुमार अमृतसर यूथ प्रधान, गुरमीत सिंह वालिया पंजाब प्रदेश संगठन महामंत्री, रविंदर पाल सिंह संगठन मंत्री पंजाब, मुनीश महाजन पठानकोट जिला प्रधान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता, युवा एवं अमृतसर शहर के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से नमो नमो मोर्चा भारत ने राष्ट्रहित, युवा जागरूकता, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
