Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और युवा आत्मनिर्भरता को लेकर नितिन नवीन से विजय हटवार की चर्चा

भोपाल। 25-अगस्त -2026, नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री नितिन नवीन जी से नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार जी के बीच नई दिल्ली में सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर उनका लाभ सामान्य जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान नमो नमो मोर्चा भारत की ओर से राष्ट्रहित, जनसेवा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं युवा आत्मनिर्भरता को लेकर किए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को दी गई। श्री विजय हटवार ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ देश के विभिन्न प्रदेशों में संगठन का विस्तार कर रहा है। संगठन में मातृशक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठ समाजसेवियों, संत-महात्माओं एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रहितैषी व्यक्तियों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल शूज, पुस्तकें एवं पेन-पेंसिल उपलब्ध कराने, आदिवासी बहनों को वस्त्र वितरण तथा युवाओं को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने जैसे जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। संगठन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के “एक पेड़ माँ के नाम” संदेश को आगे बढ़ाते हुए संगठन द्वारा 17 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने की बात भी रखी गई। इसके साथ ही गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की निजी भूमि पर पर्यावरण संरक्षण तथा आयुर्वेदिक उपयोग की दृष्टि से उपयोगी वृक्ष एवं औषधीय पौधों के रोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री विजय हटवार ने नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्र एवं जनहितकारी अभियानों को व्यापक और स्थायी स्वरूप देने के लिए शासकीय भूमि लीज पर उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसी भूमि उपलब्ध होने पर पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहितकारी अभियानों का विस्तार करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ। श्री विजय हटवार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से संगठन के राष्ट्र एवं जनहितकारी प्रयासों को गति देने के लिए मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर “जनकल्याण संगठन सशक्त राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा जनसेवा एवं राष्ट्रहित के अभियानों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *