Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
महिला सशक्तिकरण की दिशा में साहू समाज का बड़ा कदम, उज्जैन महिला कार्यकारिणी गठित

उज्जैन। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, लखनऊ (रजिस्टर्ड दिल्ली) के तत्वावधान में उज्जैन जिला महिला कार्यकारिणी का गठन 23 अगस्त को साईं पैलेस में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार  श्री राम साहू जी को मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को संगठित कर उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रेखा महेंद्र साहू के नेतृत्व में इंदौर महिला कार्यकारिणी की श्रीमती माधुरी प्रेम नारायण साहू, श्रीमती खुशबू अनुज साहू, श्रीमती राखी सतीश साहू एवं डॉ. वैशाली अनिल साहू की उपस्थिति में उज्जैन महिला जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू साहू, संरक्षक श्रीमती मंगला मुरलीधर साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती अंशु सूरज साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संदीप साहू, महासचिव श्रीमती कांति अर्जुन साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सावन साहू, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता श्यामलाल साहू, सचिव दीक्षा धीरज साहू, सह-सचिव सुनीता अमित साहू, संगठन सचिव हेमा सुनील साहू, प्रवक्ता सोनम सचिन साहू, मीडिया प्रभारी सीमा दीपक साहू, सह-प्रवक्ता श्रीमती रिंकी सुनील साहू, श्रीमती रीना काशीराम साहू, श्रीमती उषा श्यामलाल साहू, साक्षी अर्पित साहू, शिक्षा प्रभारी मोना प्राणी साहू, संरक्षक सुरभि प्रभात साहू, श्रीमती उपासना पिंटू साहू, श्रीमती कीर्ति किशोर साहू तथा श्रीमती सोनम अनिल साहू सहित अन्य महिलाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सादगीपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकता, अखंडता और समाजहित में मिलकर कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, लघु उद्योग एवं रोजगार के अवसरों तथा शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यदि महिलाओं को सही अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो वे अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में बच्चों के संस्कार एवं संस्कृति को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को संस्कार और संस्कृति की पहली शिक्षा परिवार से ही मिलती है और इसमें माता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। आज के बच्चे ही भविष्य में परिवार, समाज और देश के मजबूत स्तंभ बनेंगे, इसलिए उनकी नींव शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से मजबूत करना आवश्यक है। सभी महिलाओं ने करतल ध्वनि के साथ आपसी सहयोग और समन्वय से समाजहित में आगे बढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री मुरलीधर जी साहू, श्री सुनील जी साहू एवं श्री गजेंद्र जी साहू भी शामिल हुए। उन्होंने महिला कार्यकारिणी के गठन और महिलाओं में दिखाई दे रही एकता, उत्साह एवं समाजसेवा की भावना पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में महिलाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उज्जैन महिला जिला कार्यकारिणी का गठन समाज में महिला नेतृत्व, एकता, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *