Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
71 वे जन्मदिन पर जे. एल. गुप्ता ने समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, ₹11 हजार की घोषणा से शुरू हुई पहल, अन्य समाजसेवियों ने भी दिया सहयोग का संकल्प

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी, समाज गौरव एवं मार्गदर्शक श्री जे. एल. गुप्ता जी का 71वां जन्मदिवस न्यू मार्केट स्थित प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस में समाजसेवियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने श्री गुप्ता जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान श्री जे. एल. गुप्ता जी को माता कर्मा का दुपट्टा पहनाकर, मोतियों की माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर  नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय विधि सलाहकार अधिवक्ता पुरुषोत्तम गुप्ता जी, राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे जी, समाजसेवी एवं ने करो पुस्तक के लेखक श्री सत्येंद्र साहू जी, प्रदेश अध्यक्ष अ.भा.ते.म श्री राधेश्याम अस्तोंलिया जी, वरिष्ठ समाजसेवी सीए प्रवीण साहू जी, शोधार्थी लेखक एवं स्तंभकार श्री डॉ बृजेश कुमार साहू जी, समाजसेवी श्री मनोज प्रसाद साहू जी, निज सचिव श्री संतोष राज जी, श्री शंभु दयाल साहू जी प्रदेश प्रवक्ता नमो नमो मोर्चा, भोपाल जिला अध्यक्ष गणेश राम साहूजी, जिला कोषाध्यक्ष नमो नमो मोर्चा श्री राजेश आजाद जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लखन मीना जी, तहलका डॉट कॉम के पत्रकार श्री संजीव आचार्य जी, श्री डी.एन. पांडे जी, श्री  पी.डी. शर्मा जी, श्री विजय जताव जी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता पुरुषोत्तम गुप्ता ने श्री जे. एल. गुप्ता के सामाजिक जीवन एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सदैव समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहते हैं और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हैं। सीए प्रवीण साहू ने भी श्री गुप्ता के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं। वहीं राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे ने अपने विशेष अंदाज में श्री गुप्ता के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से जुड़ना और समाजहित में निरंतर सक्रिय रहना समाज के लिए गौरव का विषय है। समाजसेवी एवं लेखक सत्येंद्र साहू ने भी श्री जे. एल. गुप्ता को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। जन्मदिवस के अवसर पर श्री जे. एल. गुप्ता जी ने समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए ₹11,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनकी इस पहल से प्रेरित होकर किशोर कुमार लहरपुरे ने ₹5,100 तथा सीए प्रवीण साहू ने ₹1,100 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। इसी क्रम में अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोंलिया जी ने भी ₹5,100 की सहयोग राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस राशि को एकत्रित कर समाज के उन गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया जाएगा, जो आर्थिक अभाव के कारण बेहतर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना और समाज की नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की दिशा प्रदान करना है। इस अवसर पर श्री संतोष राज निज सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री रविकरण साहू जी (अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन ने समाजहित में की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जोड़ने का संकल्प यदि अधिक से अधिक लोग लें, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए इस प्रकार के प्रयास समाज के गरीब एवं प्रतिभावान बच्चों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री जे. एल. गुप्ता जी के 71वें जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *