

भोपाल। भोपाल जिले के कर्मठ, समाज के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान समाजसेवी श्री भगवान सिंह साहू जी के बड़े भाई श्री अजय साहू जी की सुपुत्री शिविका साहू के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल साहू समाज की ओर से सृष्टि गार्डन, मालीखेड़ी में भव्य जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर नन्हीं शिविका को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिवस समारोह के दौरान केक काटकर नन्हीं शिविका के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में प्रस्तुत राई संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए और उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर श्री संतोष राज, निज सचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री रविकरण साहू जी (अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन) ने नन्हीं शिविका को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उसके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं नमो नमो मोर्चा भारत के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू जी ने भी समारोह में पहुंचकर नन्हीं शिविका को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं और उसके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भोपाल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू कर्मा जी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने दादा श्री हीरालाल साहू जी, पिता श्री अजय साहू जी, माता श्रीमती उषा साहू जी, चाचा श्री भगवान सिंह साहू जी, चाची श्रीमती नेहा साहू जी एवं समस्त परिवार को भी नन्हीं शिविका के प्रथम जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समाजजनों ने ईश्वर से कामना की कि नन्हीं शिविका साहू का जीवन सदैव खुशियों, उत्तम स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा एवं सफलता से परिपूर्ण रहे तथा वह अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करे। समारोह हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।