cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
पितृ पक्ष में जीवदया की अनूठी मिसाल: साक्षरता एवं जनजागृति सेवा समिति ने परवलिया गौशाला में की गौ सेवा

भोपाल। । श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर साक्षरता एवं जनजागृति सेवा समिति (रजि.) द्वारा रविवार, 04 अक्टूबर 2026 को लामाखेड़ा बायपास स्थित परवलिया गौशाला में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार  समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गौ माता को हरा चारा, गुड़ एवं लापसी खिलाकर सेवा की और जीवदया का संदेश दिया। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष करण साहू (संजीव भाई) ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में गौ सेवा का विशेष महत्व है। सनातन परंपरा में गौ माता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में किए जाने वाले सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में दया, करुणा और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा में योगदान दे सकता है। गौशालाओं में हरा या सूखा चारा, गुड़, रोटी एवं अनाज उपलब्ध कराकर गौ सेवा से जुड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा शिक्षा, मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार-स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता के साथ निरंतर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि यशवंत साहू (प्रदेश मीडिया प्रभारी), डॉ. श्रीराम धाकड़, बलवीर अहिरवार, प्रवेश भाई, आदित्य भाई एवं श्रीराम नारायण सहित समिति के पदाधिकारी एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने गौ सेवा एवं जीवदया के महत्व पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *