cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
पितृपक्ष पर अनूठी पहल-कर्मायाणी समिति और नमो नमो मोर्चा ने एम्स के बाहर जरूरतमंदों को बांटा भोजन-फल

भोपाल। पितृपक्ष के अवसर पर पितरों के प्रति श्रद्धा एवं सेवा संकल्प के उद्देश्य से कर्मायाणी जनकल्याण समिति भोपाल एवं नमो नमो मोर्चा भारत के संयुक्त तत्वावधान में एम्स भोपाल के आसपास मरीजों के परिजनों, उनकी देखभाल करने वालों एवं राहगीरों को भोजन और फल का वितरण किया गया। यह पुनीत सेवा कार्य डॉ. नीरज साहू एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. भानु साहू ने अपने परिवार की ओर से पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के भाव से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया तथा फल भी वितरित किए गए। डॉ. नीरज साहू ने कहा कि सामान्यत-पितृपक्ष में हम ब्राह्मण भोज का आयोजन करते हैं, जिसमें सीमित संख्या में लोगों को भोजन कराया जाता है। कई बार पर्याप्त संख्या में लोगों को आमंत्रित करना भी कठिन होता है। ऐसे में अस्पतालों के आसपास जरूरतमंद मरीजों के परिजनों, देखभाल करने वालों एवं राहगीरों को भोजन कराना पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक सार्थक माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को भोजन कराते समय जिस प्रकार की आत्मिक संतुष्टि और आनंद की अनुभूति हुई, वह उनके लिए अविस्मरणीय रही। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि पितृपक्ष में ब्राह्मण भोज एवं दान के साथ-साथ अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन और फल वितरित कर इस सेवा कार्य के सहभागी बनें। इस अवसर पर कर्मायाणी जनकल्याण समिति भोपाल की महिला सचिव डॉ. भानु साहू जी, वरिष्ट समाजसेवी अजय साहू जी (लाहरपुर), नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी रवि यशवंत जी, प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी संतोष राज जी, प्रदेश प्रवक्ता शंभू दयाल जी, भोपाल जिला अध्यक्ष गणेश राम जी, वार्ड 56 बरखेड़ा पठानी आईटी प्रभारी रोहित यादव जी एवं लकी साहू सहित अन्य सहयोगियों ने सेवा कार्य में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीरज साहू, रवि यशवंत एवं गणेश राम ने सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और मानव कल्याण से भी जुड़नी चाहिए। इस सेवा पहल का उद्देश्य पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ भूखे और जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाकर सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *