cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
माँ कर्मा धाम सिद्ध शक्ति पीठ में डॉ. भानु नीरज साहू का जन्मदिवस संपन्न; पूजन-अर्चना कर समाज को दिया हरियाली का संदेश

भोपाल। 11 अक्टूबर को वरिष्ठ समाजसेविका एवं महिला प्रदेश महामंत्री डॉ. भानु नीरज साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर मां कर्मा धाम सिद्ध शक्ति पीठ, बरखेड़ा पठानी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती कर 11 दीप प्रज्वलित किए गए तथा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी संतोष राज की उपस्थिति में किया गया। बरखेड़ा पठानी इकाई के अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती रानी साहू, श्रीमती उमा साहू, नैन्सी साहू, प्रिंसि साहू, प्राची साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, प्रशांत साहू, सत्यम साहू, देव रघुवंशी, तारा माली, ग्रेशी साहू, कृष्णा साहू, यतिन माली एवं कृतिक साहू सहित स्थानीय महिलाओं और समाजजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधारोपण किया और पौधों में जल अर्पित कर उनके नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए समाज को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस विशेष अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी संतोष राज ने कहा कि जन्मदिवस को समाजहित और प्रकृति के प्रति समर्पण के रूप में मनाना एक सकारात्मक पहल है। मां कर्मा धाम जैसे पवित्र स्थल पर पौधारोपण कर हमने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। मेरा सभी समाजजनों से आग्रह है कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण को प्राथमिकता दें और प्रकृति से जुड़कर समाज के प्रति अपना योगदान दें। हमारा छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण की बड़ी सौगात बन सकता है। बरखेड़ा पठानी इकाई के अध्यक्ष गणेश राम साहू जी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है। पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भावना को स्मरण करते हुए समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती की गई। इसके बाद 11 दीप प्रज्वलित कर डॉ. भानु नीरज साहू जी के जन्मदिवस पर मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। एक पौधा लगाना शुरुआत है, उसकी देखभाल करना सच्ची जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और धार्मिक आस्था से जोड़कर मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *