cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
नंदनवन होटल भोपाल में आईईपीटीईएफ ने आयोजित किया विदाई समारोह, प्रांताध्यक्ष सी. पी. त्रिपाठी और मुख्य सचिव एच. मारन की मौजूदगी में सेवानिवृत्त शिक्षक आर. के. शाहवाल का हुआ भव्य सम्मान

भोपाल, झीलों की नगरी भोपाल स्थित नंदनवन होटल में आज एक गरिमामयी विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ (आईईपीटीईएफ) की राज्य कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सम्मानित सिंगरौली के शिक्षक श्री आर. के. शाहवाल का भव्य सम्मान और विदाई समारोह संपन्न हुआ। समारोह के दौरान संगठन के प्रांत अध्यक्ष श्री सी. पी. त्रिपाठी एवं समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी ने श्री शाहवाल को अंगवस्त्र, फूलों की माला पहनाई और उनकी ही तस्वीर वाला एक खूबसूरत स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथी शिक्षकों ने श्री शाहवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और उनकी समर्पित सेवाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अपनी विदाई और इस आत्मीय सम्मान से अभिभूत होकर श्री आर. के. शाहवाल जी ने संगठन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष श्री सी. पी. त्रिपाठी जी, मुख्य सचिव श्री एच. मारन जी, संगठन के संरक्षक श्री रमेश जोशी जी तथा मध्य प्रदेश शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ (एमपी पीटीईएफ) की पूरी टीम का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री शाहवाल के आगामी सुखद और स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *