cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य बने दिनेश सिल्लन साहू, तेली साहू राठौर समाज ने जताया गर्व

दतिया (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री दिनेश सिल्लन साहू को दूरसंचार सलाहकार समिति, ग्वालियर का सदस्य मनोनीत किए जाने पर मध्यप्रदेश के तेली, साहू एवं राठौर समाज में हर्ष का माहौल है। पत्रकार संतोष राज ने जानकारी  देते हुए बताया की उनकी इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं समाजजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कर-कमलों द्वारा श्री दिनेश सिल्लन साहू को दूरसंचार सलाहकार समिति, ग्वालियर का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर श्री दिनेश सिल्लन साहू ने दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में उपस्थित होकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया तथा अपनी ओर से आभार व्यक्त किया। श्री दिनेश सिल्लन साहू अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को लेकर समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े विषयों तथा जनहित के मुद्दों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में योगदान देंगे। श्री दिनेश सिल्लन साहू की नियुक्ति पर मध्यप्रदेश के तेली, साहू एवं राठौर समाज के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। समाजजनों ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्ति को इस प्रकार की जिम्मेदारी मिलना प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि श्री साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे और समाज तथा आमजन से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देंगे। समाज के लोगों ने माँ कर्मा देवी से प्रार्थना की कि श्री दिनेश सिल्लन साहू को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्राप्त हो तथा वे जनसेवा और समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *