cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
गौरव सेठ बने अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा राजनीति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाज में हर्ष की लहर

भोपाल :विदिशा/नर्मदापुरम। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता माननीय श्री गौरव सेठ जी (नर्मदापुरम) को राजनीति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 18 अक्टूबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पत्रकर् संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, श्री गौरव सेठ के वृहद सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभवों, नेतृत्व क्षमता तथा समाज हित में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके इस अनुभव का लाभ पूरे भारतवर्ष के सामाजिक लोगों को मिलेगा। श्री गौरव सेठ को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की घोषणा होते ही मध्य प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अत्यंत उत्साह का माहौल है। समस्त सकल तैलीक साहू राठौर समाज मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व, प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के गौरव को बढ़ाने वाला बताया है।विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गौरव सेठ की यह नियुक्ति समाज की राजनीतिक सहभागिता को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। घोषणा के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत रूप से बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव सेठ ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार माना और कहा कि वे संपूर्ण मध्य प्रदेश सहित देश भर के समाज बंधुओं को साथ लेकर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *