cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
वरिष्ठ समाजसेवी पूरनचन्द साहू के निधन से समाज में शोक की लहर, नमो नमो मोर्चा भारत सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। ग्राम कटारा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी श्री पूरनचन्द साहू जी के निधन से साहू समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और समाज में उनका विशेष सम्मान था। दिवंगत श्री पूरनचन्द साहू जी का परिवार भी लंबे समय से धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है। उनके पुत्र एवं परिजन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज ने भी एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनका जीवन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सेवा भावना से जुड़ा रहा। उनके निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ट समाज सेवी अजय साहू लाहरपुर, नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश अध्यक्ष (आईटी सेल) श्री मुकेश साहू टैंकर, प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी श्री संतोष राज, महिला संगठन मंत्री डॉ. भानु नीरज साहू जी, जिला अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू, आरटीएसएम एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री राजेश साहू, प्रदेश महामंत्री श्री बाबूलाल साहू, श्री कैलाश साहू (बरखेड़ा पठानी) तथा आनंद नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री कंछेदी लाल साहू सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार श्री जयनारायण साहू, श्री अवधनारायण साहू,  श्री मुकेश साहू , हीरालाल, जगदीश, महेश, राजेश, शिवनारायण, अंकित, कार्तिक, प्रशांत, मोहित, आयुष, दर्शी सहित शोकाकुल के अन्य सदस्यों से मिलकर सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। श्री पूरनचन्द साहू जी का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके द्वारा अर्जित सामाजिक सम्मान, धार्मिक निष्ठा और परिवार की सेवा परंपरा सदैव स्मरणीय रहेगी। उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *