Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
शिक्षा और संस्कार की मिसाल: गुरुकुल के विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

छिंदवाड़ा। श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित विश्व प्रसिद्ध संत श्री आशाराम जी गुरुकुल के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया। यह सम्मान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति छिंदवाड़ा के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने पत्रकार संतोष राज को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुकुल के लगभग 120 विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं हजारों नागरिकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के साथ जिले के लोकप्रिय सांसद विवेक (बंटी) साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम आहाके, जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण एवं जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुरस्कार प्राप्त करते समय गुरुकुल के सोमनाथ पवार, प्राचार्या श्रीमती पूजा आम्रवंशी, प्रेरणा पाठक, नीलम सुलखिया, नेहा दुबे, गीता गुप्ता, कुमारी शिवानी एवं मोहन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गुरुकुल में देशभर के 24 राज्यों से आए विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न नाटकों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों की महत्ता का प्रभावी संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय योग में स्वर्ण पदक प्राप्त भानुदास गोखे, आरोग्यम अस्पताल के चेयरमैन एवं वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक खंडेलवाल, विवेकानंद समिति के अंशुल शुक्ला एवं सुशील सिंह परिहार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गुरुकुल शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, योग, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए जाना जाता है। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त कर छिंदवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है। जिले की छात्रा खुशी कुकरेजा ने केंद्रीय बोर्ड पाठ्यक्रम की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर देशभर में प्रशंसा हासिल की थी। इस उपलब्धि और गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुकुल की दर्शना खट्टर, खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई, समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई, लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन एवं ऋषि प्रसाद साहित्य के संभाग प्रभारी तुकाराम भाई ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *