

सिरोंज (विदिशा)। पवित्र सावन माह के अवसर पर भगवान शिव की आराधना को समर्पित विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला देशभर में जारी है। इसी क्रम में विदिशा जिले के सिरोंज स्थित श्याम वाटिका गार्डन में 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, पूजन, हवन एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ 17 अगस्त से हुआ, जिसका समापन 26 अगस्त को किया जाएगा। आयोजन में विद्वान कथा वाचक पंडित श्री शिवकुमार गुरुजी के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीराम कथा का आनंद प्राप्त कर रहे हैं। श्री जय हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू ने बताया कि धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं-बहनें, युवा एवं बच्चे पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रहे हैं तथा रुद्राभिषेक एवं पूजन में सहभागी बन रहे हैं। इसी अवसर पर अखिल भारतीय तेली महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी साहू जी ने आयोजन में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और कथा वाचक पंडित श्री शिवकुमार गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमती रानी साहू जी द्वारा कथा वाचक का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विदिशा श्रीमती हीराबाई साहू जी, ब्रज किशोर साहू अध्यापक प्राणपुर चंदेरी सहित विद्या साहू, ममता साहू, नेहा साहू, योग्यता साहू, दीपा साहू, दिशा साहू, गुनगुन साहू, चंचल, कंचन, मिस्टी साहू, कृष्णा साहू एवं कुमारी कनक साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, कथा एवं पूजन के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था का माहौल बना हुआ है।
