cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
भेल क्षेत्र में संपन्न हुआ स्व. शान्तिबाई साहू जी का श्राद्ध कार्यक्रम; ‘नमो नमो मोर्चा’ और कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

भोपाल। भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी में पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती शान्तिबाई साहू जी का श्राद्ध कार्यक्रम मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे मेन रोड स्थित निज निवास पर विधि-विधान से श्राद्ध पूजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्री संत रविदास मंदिर, डी-सेक्टर बरखेड़ा में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। श्राद्ध एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी श्री संतोष राज साहू सहित समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बरखेड़ा पठानी इकाई अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू, कांग्रेस जिला सचिव श्री गिरीश साहू एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री शंभुदयाल साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री हरीश साहू, श्री कमलेश साहू, श्री मनोज साहू, श्री रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने स्वर्गीय शान्तिबाई साहू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार के श्री अर्जुन साहू, श्री प्रेमप्रकाश साहू एवं समस्त साहू परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं, अतिथियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *