Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
डॉ. हेमराज साहू के 84वें जन्मदिवस पर सम्मान में उमड़ा समाज, पुष्पहार-शॉल एवं तुलसी पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं !

भोपाल। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं समाज के मार्गदर्शक, तैलिक साहू महासभा मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय  सलाहकार डॉ. हेमराज साहू जी का 84वाँ जन्मदिवस उनके जहांगीराबाद स्थित निज निवास पर हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सहित भोपाल की विभिन्न सामाजिक इकाइयों एवं पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पहार, शॉल, श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. हेमराज साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तैलि क साहू महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, राष्ट्रीय संरक्षक श्री हरिशंकर साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मदनलाल साहू (बैंक वाले), प्रदेश महासचिव श्री अनिल साहू अकेला एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश नारायण साहू सहित अनेक पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर बरखेड़ी इकाई के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्यजनों ने भी डॉ. हेमराज साहू जी का सम्मान किया। इनमें तेली पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट इकाई संरक्षक, इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू,  श्री संजय साहू (पूर्व पार्षद), इकाई कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू, भोपाल जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी कुमार टेलर्सके डायरेक्टर श्री बृजलाल साहू सहित प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी श्री संतोष राज उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें माता कर्मा का दुपट्टा, पुष्प हार पहनाकर एवं तुलसी का पौधा भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। डॉ. हेमराज साहू जी ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा समाजसेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया है। 84 वर्ष की उम्र में भी उनके भीतर समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मार्गदर्शन का जज्बा आज भी उसी तरह कायम है। समाज के लोगों का कहना है कि डॉ. साहू जी ने तन-मन-धन से निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य किया है और यही कारण है कि आज उनके जन्मदिवस पर प्रदेशभर से लोगों का स्नेह और सम्मान देखने को मिला। समाजसेवियों ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों और उसके योगदान का वास्तविक सम्मान उसके विशेष अवसरों पर देखने को मिलता है। डॉ. हेमराज साहू जी के जन्मदिवस पर भोपाल सहित मध्य प्रदेश की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति उनके प्रति समाज के सम्मान, स्नेह और विश्वास को दर्शाती है। दिनभर प्रदेशभर से डॉ. हेमराज साहू जी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त होती रहीं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने दूरभाष के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर डॉ. हेमराज साहू जी ने अपने निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले भोपाल के समस्त समाजबंधुओं, विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज का स्नेह एवं आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। समाज के लिए उनका समर्पण, अनुभव और मार्गदर्शन आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *