Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
हरियाली तीज पर भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ राधाकृष्ण साहू समाज मंदिर, मातृशक्ति बहनों ने हरे परिधानों में सजकर लगाए भक्ति के रंग, भजन-कीर्तन के साथ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल। राधाकृष्ण साहू समाज समिति, बरखेड़ी इकाई द्वारा सावन माह एवं हरियाली तीज के पावन अवसर पर राधाकृष्ण साहू समाज मंदिर, बरखेड़ी में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भजन-कीर्तन, पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सभी बहनों ने हरे रंग की सुंदर साड़ियां एवं पारंपरिक परिधान पहनकर हरियाली तीज की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत किए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हरियाली तीज के अवसर पर मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन का विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित श्री मनोहर शास्त्री ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक-पूजन संपन्न कराया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में श्रीमति शिखा साहू केसरिया जागृति मंच की जिला अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हरियाली तीज के अवसर पर महिला मंडल द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी की डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरे परिधानों में सजी मातृशक्ति बहनों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति के साथ-साथ अन्य समाज की महिलाओं ने भी सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। भजन, पूजा-अर्चना और मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से हरियाली तीज का पर्व धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री संतोष साहू पत्रकार, रवि साहू मेडिकल, डॉ. प्यारे लाल साहू, कोषाध्यक्ष देवेंद्र साहू एवं संतोष राज सहित समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती प्यारी साहू, श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती पूनम साहू, आशा छोटे लाल साहू, सरोज स्वर्गीय जगदीश साहू, विद्या महेश साहू, मंजू विजय साहू मावल, बसंती स्वर्गीय ओमप्रकाश साहू, सीमा जीवन साहू, मंजू कमलेश साहू, अर्चना राजेश साहू, सुनीता संजय साहू, मधु राजेश साहू, विनोद महेश्वरी साहू, मोना अजय साहू सहित महिला मंडल की अन्य बहनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू ने कहा कि धर्म और संस्कृति से जुड़कर ही समाज में संस्कार, एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। हरियाली तीज जैसे पर्व हमारी मातृशक्ति को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ हमारी सनातन परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी मातृशक्ति बहनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *