

भोपाल। सिंगरौली की पूर्व महापौर एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रेनू शाह के भोपाल आगमन पर अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत एवं भव्य सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के राष्ट्रीय विधि सलाहकार तेली पुरषोत्तम गुप्ता एडवोकट, राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने श्रीमती रेनू शाह का शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ एवं माता कर्मा और वीर दुर्गादास की स्मृति चिन्ह भेट देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाजजनों ने श्रीमती रेनू शाह के सार्वजनिक जीवन एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके अनुभवों को समाज की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। श्रीमती रेनू शाह ने समाजजनों से संवाद करते हुए सामाजिक एकता, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए मातृशक्ति और युवा वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सम्मान समारोह में सिंगरौली से उनके साथ आए अशोक साहू, शरद प्रसाद साहू, राम सागर साहू, एवं अभिनव साहू का भी आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कार्यालय प्रभारी संतोष राज, प्रदेश सलाहकार शंभु दयाल साहू, जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समाजजनों ने श्रीमती रेनू शाह के भोपाल आगमन को आत्मीय मिलन का अवसर बताते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।