

भोपाल। साहू समाज के वरिष्ठ नेता एवं सिंगरौली के माननीय विधायक श्री रामनिवास शाह जी के भोपाल आगमन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। इस विशेष अवसर पर आयोजित बैठक में समाज की मजबूती और भविष्य की सामाजिक-राजनीतिक दिशा को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण एवं खास चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधायक श्री रामनिवास साहू जी ने कुछ माह पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से हुई अपनी शिष्टाचार मुलाकात के संस्मरणों को उपस्थित सामाजिक बंधुओं के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी से किन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी और क्षेत्र व समाज के विकास को लेकर क्या मार्गदर्शन मिला था। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीहोर से पधारे श्री नितेश साहू ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित होकर श्री रामनिवास शाह जी का आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इसके साथ ही नर्मदापुरम के प्रभारी भोपाल से श्री योगेश साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। भोपाल जिले और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकजुट होकर इस सम्मान समारोह को सफल बनाया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से श्री संतोष राज साहू (प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी), श्री शंभु दयाल साहू (प्रदेश प्रवक्ता), श्री गणेश राम साहू (भोपाल जिला अध्यक्ष), श्री पवन साहू भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी शामिल रहे, इस खास मुलाकात के दौरान उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों ने समाज के सामाजिक विकास, युवाओं की भागीदारी और आगामी राजनीतिक परिदृश्य में साहू समाज की मजबूत उपस्थिति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में समाज की एकता और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक गतिशील बनाने का संकल्प लिया।