cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के मुन्नालाल साहू के पूजनीय माता-पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए भोपाल के कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल: राजधानी भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में स्थित सतनामी नगर अमराई परिसर में साहू परिवार द्वारा आयोजित एक पुनीत धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य समाजसेवियों और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के जिला सदस्य श्री मुन्नालाल साहू जी के परम पूजनीय पिता जी स्वर्गीय श्री बारेलाल साहू जी एवं पूजनीय माता जी स्वर्गीय श्रीमती गुलाबबाई साहू जी की आत्मिक शांति के लिए पितृपक्ष के पावन अवसर पर रविवार, 04 अक्टूबर 2026 को विधि-विधान से श्राद्ध कर्म एवं श्रद्धापट कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शोक और श्रद्धा की घड़ी में साहू परिवार (घासीराम साहू, घनश्याम साहू एवं मुन्नालाल साहू) को ढांढस बंधाने और दिवंगत पुण्यात्माओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु भोपाल के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल के राजेश साहू जिला अध्यक्ष,  मुकेश साहू (टैंकर) प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेले, बरखेड़ा पठानी इकाई अध्यक्ष गणेश राम साहू, प्रदेश प्रवक्ता शंभु दयाल साहू एवं प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी संतोष राज सहित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने दिवंगत बारेलाल साहू जी और गुलाबबाई साहू जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने स्वर्गीय बारेलाल साहू जी द्वारा समाज हित में किए गए रचनात्मक और सामाजिक कार्यों की खुलकर चर्चा की और उन्हें एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा रोपे गए संस्कारों का ही परिणाम है कि उनका परिवार आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शोक संतप्त साहू परिवार ने इस पावन और पुनीत कार्य में पधारे सभी अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *