भोपाल। कांग्रेस भोपाल जिला के नवनिर्वाचित सचिव एवं गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता श्री गिरीश साहू जी का जन्मदिन साहू समाज की ओर से बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों ने जगह-जगह केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिन समारोह के दौरान माता कर्मा का दुपट्टा, फूलों की माला, भगवान महाकाल का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री गिरीश साहू जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। श्री गिरीश साहू जी की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें अपने-अपने स्थानों पर आमंत्रित कर केक काटकर जन्मदिन मनाया। समाज के लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंध और सभी के सुख-दुःख में खड़े रहने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें समाज एवं क्षेत्र में एक लोकप्रिय युवा चेहरा बनाया है। इस अवसर पर गोविंदपुरा विधानसभा युवा कांग्रेस नेता श्री रितेश सोनी जी ने कहा कि गिरीश साहू जी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे सक्रिय और मिलनसार व्यक्ति हैं, जो क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या, सुख-दुःख और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहते हैं। वे हर समस्या में लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और यही उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है। कार्यक्रम में प्रदेश तेली साहू समाज उपाध्यक्ष श्री गिरीश बंटी साहू जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अखिलेश साहू जी, साहू समाज श्री राममिलन साहू जी, श्री देवेंद्र साहू जी, श्री केशव साहू जी, श्री सूरज साहू जी, श्री दीपक साहू जी, श्री अजय साहू जी, श्री आनंद साहू जी, श्री मनोज साहू जी, श्री सुनील साहू जी, श्री नीरज साहू जी, श्री दुर्गेश साहू जी, श्री चंदू साहू जी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। इकाई अध्यक्ष श्री गणेशराम साहू जी ने कहा कि श्री गिरीश साहू जी सभी के साथ प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने वाले लोकप्रिय एवं सक्रिय युवा नेता हैं। समाज और क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी सक्रियता एवं आत्मीय व्यवहार उन्हें अन्य लोगों से अलग पहचान दिलाता है। संतोष राज साहू निज सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा माननीय श्री रविकरण साहू जी अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश शासन ने श्री गिरीश साहू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप इसी प्रकार संगठन, समाज और जनहित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। आपका जीवन सदैव खुशियों, उपलब्धियों और सम्मान से परिपूर्ण रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने श्री गिरीश साहू जी को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
