वरिष्ठ समाजसेवियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पहार पहनाकर दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं


भोपाल। लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं समाज के लिए तन-मन-धन से निरंतर कार्य कर रहे राजेश साहू, शिक्षक का जन्मदिवस उनके निवास एकता पुरी, भोपाल में सामाजिक गरिमा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजेश साहू जी की धर्मपत्नी ने उन्हें विजय तिलक लगाकर केक कटवाया और उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की सराहना की। कार्यक्रम किशोर कुमार साहू रेलवे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजेश साहू, जिला अध्यक्ष (आर टी एस एम एवं बजरंग दल) के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सहित आरटीएस की विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान सिंह साहू प्रदेश युवा अध्यक्ष, जनरनेश्वर साहू सेमरा मंदिर इकाई अध्यक्ष, राजेश साहू (कर्मा टेंट), गोविंद साहू, दिलीप साहू, पुरुषोत्तम साहू सेमरा इकाई, राजेश साहू (प्रेस), राजेश आजाद, गोविंद साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजेश साहू जी को जन्मदिवस की बधाई दी। इस विशेष अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी संतोष राज एवं प्रदेश प्रवक्ता शंभू दयाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री राम जी का दुपट्टा पहनाकर राजेश साहू जी का सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश साहू जी पिछले कई वर्षों से निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक आयोजनों में सहभागिता तथा समाज को एकजुट करने के प्रयासों में उनका निरंतर योगदान रहा है। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित होकर निरंतर सेवा करने वाले समाजसेवियों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। राजेश साहू जी ने अपने सेवाभाव और सक्रियता से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राजेश साहू जी को जन्मदिवस की पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर राजेश साहू जी ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ सभी ने उन्हें शुभकामनाएं एवं सम्मान दिया, वह उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
