cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
कुशल कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर मिली नई जिम्मेदारी, संतोष राज साहू बने नेशनल मीडिया फाउंडेशन के भोपाल जिला महासचिव

भोपाल, नेशनल मीडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा भोपाल जिला महासचिव के पद पर श्री संतोष राज साहू की नियुक्ति की गई है। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं कुशल कार्यशैली को देखते हुए जिला अध्यक्ष श्री मुकेश साहू जी की अनुशंसा पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल के एमपी नगर स्थित ‘9 मसाला’ रेस्टोरेंट में आयोजित नेशनल मीडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली की भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संयुक्त बैठक एवं सम्मान समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों ने संतोष राज साहू को सम्मान पत्र एवं पुष्पहार पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम मे नेशनल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन एवं मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक श्री भगवान दास सबनानी सहित भोपाल जिला सहित संभाग के अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। नियुक्ति के बाद संतोष राज साहू ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, पत्रकारों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। संतोष राज साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। वे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और मन लगाकर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भोपाल जिले के राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे, सिमरन उपाध्याय, संजय साहू (अरेरा कॉलोनी), श्रीमती रेणुका राठौर, विशाल साहू, रोली श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता शंभु दयाल साहू, श्रीमती इंद्रा खरे, रूपेश परमार, एवं जितेंद्र साहू (मंडला),   सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *