Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
मोदी जी के जन्मदिवस पर लेक व्यू ग्रुप का संकल्प-पौधा लगाएंगे, वृक्ष बनने तक बचाएंगे

भोपाल। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लेक व्यू ग्रुप भोपाल द्वारा प्रधानमंत्री जी के संदेश “स्वच्छ भारत, हरा-भरा देश” को चरितार्थ करते हुए लेक व्यू भोपाल स्थित SBI पार्क, बोट क्लब पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

लेक व्यू ग्रुप भोपाल के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजलाल साहू ने पत्रकार संतोष राज को जानकारी देते हुए बताया कि लेक व्यू ग्रुप केवल एक मॉर्निंग वॉक ग्रुप ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सामाजिक एकता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर सकारात्मक पहल करने वाला समूह है। ग्रुप के अध्यक्ष विनोद साहू, कोषाध्यक्ष विनोद साहू ‘संस्कार’, सुनील गुप्ता, मदनलाल साहू, संतोष साहू, मुरलीधर गुप्ता, जगदीश साहू ‘गब्बर’, अशोक साहू, रोहित साहू, मनीष साहू, जितेन्द्र साहू, दीपेश साहू, संजय साहू, मुकेश गुप्ता, महेश साहू, भगवान दास साहू एवं मुकेश साहू ‘सोनू’ सहित ग्रुप के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे। लेक व्यू ग्रुप भोपाल के सदस्य प्रतिदिन प्रातः मुख्यमंत्री निवास क्षेत्र से मॉर्निंग वॉक करते हुए वन विहार गेट तक जाते हैं। इसके बाद SBI पार्क, बोट क्लब पर विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज, योग, हास्य-मस्ती एवं प्रार्थना के माध्यम से दिन की शुरुआत करते हैं।

ग्रुप द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस एवं विवाह वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर केवल उत्सव मनाने के बजाय पौधारोपण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जाती है। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

सदस्यों ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ग्रुप का उद्देश्य “सर्वोत्तम स्वास्थ्य, उचित शरीर, समाज हित, एकता और सद्भावना” को बढ़ावा देना है। योग और नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए ग्रुप के सदस्य लोगों को स्वस्थ, प्रसन्न एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह पौधारोपण कार्यक्रम स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश देते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ-हरा पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *