


भोपाल। नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बरखेड़ा पठानी स्थित मां कर्मा धाम में 76 दीप प्रज्ज्वलित कर भक्तिमय भजन संध्या, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मां कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके बाद उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संकल्प लिया। शाम को आयोजित माता के जागरण एवं भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी 17 सितंबर 2026 को अपने जन्मदिवस पर मिले शुभकामना संदेशों के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा गतिविधियों में जुटे लोगों की सराहना की और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। नीरज सिंह-क्षेत्रीय पार्षद एवं मुख्य अतिथि, ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण है। स्वच्छता और पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों से स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता बढ़ती है। गुलाब सिंह गोल्हानी प्रदेश अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत सामाजिक सहभागिता, जनसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मोहन लाल मोदी वरिष्ठ पत्रकार, ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। दिनेश सिललन राष्ट्रीय प्रवक्ता, नमो नमो मोर्चा भारत, दतिया ने कहा कि जब श्री नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने गुजरात को अपना परिवार माना और जब से वे देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से पूरा भारत ही उनका परिवार बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का समर्पण और सेवा भाव देश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की भावना को दर्शाता है। किशोर कुमार लहरपुरे राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के विषय प्रमुख रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। रामबाबू यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रदेश कार्यालय मंत्री ने कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रियता से जनसेवा के कार्यों को गति मिलती है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. बृजेश साहू वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना अनुकरणीय पहल है। पौधारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया है। सत्येंद्र साहू पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, दमोह, ने कहा कि , नरेंद्र मोदी जी साहू समाज से है लेकिन वो जातपात से दूर रहकर सर्व समाज के रहना पसंद करते है ऐसे सर्वसमाज के प्रधानमंत्री भूतों न भविष्यते मिलना असम्भव है। योगेश साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी नर्मदापुरम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन विकास और जनसेवा से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहा है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सर्वसमाज की सहभागिता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही। राधेश्याम अस्तोलिया प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ नमो नमो मोर्चा भारत, रतलाम , ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा गतिविधियां समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं। उन्होंने जनहित और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई। डॉ. अरविंद दीनदयाल जी झूमरवाला प्रदेश अध्यक्ष, व्यापारी प्रकोष्ठ नमो नमो मोर्चा भारत, ने कहा कि व्यापारियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मुकेश टैंकर प्रदेश अध्यक्ष, आईटी सेल नमो नमो मोर्चा भारत ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन के आईटी कार्यकर्ताओं को जनजागरूकता के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। रवि यशवंत प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी नमो नमो मोर्चा भारत, ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों की सकारात्मक जानकारी जन-जन तक पहुंचाना मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजनों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ना आवश्यक है। डॉ. भानु नीरज प्रदेश महामंत्री, महिला नमो नमो मोर्चा भारत ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक सहभागिता से सेवा और जनजागरूकता के कार्यक्रमों को नई मजबूती मिलती है। उन्होंने महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शंभू दयाल प्रदेश प्रवक्ता नमो नमो मोर्चा भारत ने कहा कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में जनभागीदारी ही उनकी वास्तविक सफलता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। संतोष राज प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी नमो नमो मोर्चा भारत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पौधारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सकारात्मक संदेश समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाए जा सकते हैं। युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग सामाजिक जागरूकता के लिए करने की आवश्यकता है। गणेश राम भोपाल जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक नमो नमो मोर्चा भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों एवं केंद्र तथा मध्य प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना ही कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी, विमल सेठ कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेश आजाद जिला कोषाध्यक्ष, रोहित यादव मीडिया प्रभारी, वार्ड 56, कृष्णा मेहरा वार्ड 56 संयोजक, रुपेश परमार बागसेवनिया वार्ड प्रभारी 34, ओमकार सोमकुवर वार्ड प्रभारी, विजय सोनवाने वार्ड प्रभारी, रमेश थोरात वार्ड प्रभारी,राजकुमार साहू शिवपुरी, बद्री साहू, नीलम चौकसे, राजेश साहू कटारा इकाई अध्यक्ष, अजय साहू कटारा इकाई कोषाध्यक्ष, श्रीमती नीलम राज साहू कर्मायणी जनकल्याण समिति कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती सीमा गणेश साहू सदस्य सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केशव साहू, रमेश साहू, नरेंद्र साहू, अशोक साहू, संजय साहू, नितिन साहू, जितेंद्र साहू, भगवानदीन साहू, नीरज साहू, छगन साहू एवं कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के सदस्य एवं स्थानीय सामाजिक बंधु मौजूद रहे। आयोजक गणेश राम ने सभी अतिथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाले स्मृति-चिह्न एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि यशवंत ने किया तथा आभार प्रदर्शन संतोष राज ने किया। कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को भक्ति, सेवा, स्वच्छता, पौधारोपण और सामाजिक सहभागिता से जोड़ते हुए जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
