cropped-cropped-00A74A9F-DCCF-4CD7-834F-90A3CE2B5467.png
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
बैरसिया में गूंजे भगवान गणेश के जयकारे-राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की मौजूदगी में मां कर्मा समिति ने निकाला भव्य विसर्जन चल समारोह

बैरसिया (भोपाल) राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह संपन्न, उमड़ा साहू समाजबैरसिया (भोपाल)। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में मां कर्मा गणेश उत्सव समिति, मेंगरा कलां, बैरसिया द्वारा एक भव्य गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और भव्य आयोजन में पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार, इस विशेष अवसर पर भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। चल समारोह में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की जिला भोपाल आई टी सेल टीम विशेष रूप से उपस्थित रही और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।समारोह का नेतृत्व महासंगठन के जिला अध्यक्ष सुमित साहू और समिति अध्यक्ष जतिन साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष रितेश साहू, राहुल साहू, राजकुमार साहू, प्रदीप साहू, अभिषेक साहू, शुभम साहू, अंकित साहू, निखिल साहू, अनिकेत साहू, दिनेश साहू, रजीत साहू, ब्रजेश साहू, जगदीश साहू, मोहित साहू, शैलेंद्र साहू, नितिन साहू, अनुज साहू, अतुल साहू, राजू साहू, नितिन साहू और रितिक साहू सहित समाज के कई वरिष्ठ व युवा पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा मार्ग जयकारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *