Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
खड्डी खुर्द सड़क निर्माण कार्य शुरू, प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी कार्य प्रगति की भोपाल प्रतिनिधिमंडल को जानकारी

भोपाल। सीधी जिले की ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द की जर्जर सड़क के डामरीकरण एवं निर्माण को लेकर भोपाल से पहुंचे साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी से उनके भोपाल स्थित निवास पर मुलाकात कर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या तथा श्रीमती लीला साहू सहित ग्रामवासियों की पीड़ा से मंत्री जी को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण शीघ्र कराने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल जी ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण को लेकर वे गंभीर हैं और इस संबंध में कलेक्टर को पूर्व मे ही आवश्यक निर्देश दिए गए थे । उन्होंने अपने मोबाइल पर कलेक्टर द्वारा भेजी गई सड़क निर्माण से संबंधित कार्य की तस्वीरें भी प्रतिनिधिमंडल को दिखाईं और बताया कि सड़क निर्माण से संबंधित कार्य प्रारंभ हो चुका है। मंत्री जी ने कहा कि आप लोग परेशान न हों, आपकी जितनी चिंता है, उससे ज्यादा मेरी चिंता है। मैंने जो जानकारी दिया है, उसे पूरा कराने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि लीला साहू सहित खड्डी खुर्द के ग्रामीणों की पीड़ा उनकी भी चिंता है और सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से यह भी आग्रह किया कि ग्रामीणों से संवाद कर धरना-प्रदर्शन समाप्त करने के लिए उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएं और सरकार के प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश के सभी जिलों के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक  किशोर कुमार लहरपुरे जी, प्रदेश प्रवक्ता शंभू दयाल साहू जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा श्री रविकरण साहू जी, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष के निज सचिव संतोष राज साहू जी, भोपाल जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू जी एवं जिला कोषाध्यक्ष राजेश आजाद साहू जी सहित कई अन्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के लिए की गई पहल पर उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *