Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
Join Community
Screenshot_2026-04-08_164106-removebg-preview
जंतर-मंतर पर गूंजा आशाराम बापू की रिहाई का मुद्दा, सामाजिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल गुरुवार-10-09-2026, संत श्री आशाराम जी बापू की रिहाई की मांग और 16 जुलाई 2026 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता भगवान दिन साहू ने किया। इस दौरान देश के माननीय जनप्रतिनिधियों के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान दिन साहू ने पत्रकार संतोष राज को जानकारी देते हुए बताया कि देशभर से सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी लोकतांत्रिक सरकार के विरोध में नहीं है, बल्कि उनकी मांग है कि न्यायालय के आदेशों का विधिवत पालन सुनिश्चित किया जाए। भगवान दिन साहू के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध एवं अस्वस्थ कैदियों की रिहाई से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। उनका दावा है कि संत श्री आशाराम जी बापू की उम्र 89 वर्ष है तथा वे अस्वस्थ हैं और जोधपुर जेल प्रशासन की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इसी आधार पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें भी संबंधित न्यायालयीन निर्देशों का लाभ दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संत श्री आशाराम जी बापू के अनुयायियों और समर्थकों के अनुसार उन्होंने आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य किया है। उनके समर्थकों का दावा है कि देश-विदेश में बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए हैं तथा उनके माध्यम से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियां संचालित होती रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने उनके द्वारा पितृ पूजन दिवस, तुलसी पूजन दिवस, गुरुकुल, गोशाला, भंडारे, सत्संग तथा आदिवासी क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों सहित विभिन्न कार्य किए जाने का उल्लेख किया। समर्थकों ने यह भी कहा कि उनके सामाजिक एवं सेवा कार्यों को लेकर विदेशों में भी सम्मान प्राप्त हुआ है। भगवान दिन साहू ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से पत्राचार किया गया तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मोबाइल पर बातचीत भी हुई, जिसमें न्याय का भरोसा मिलने की बात कही गई है। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि न्यायालय के आदेश का निष्पक्ष एवं विधिवत पालन किया जाए तथा संत श्री आशाराम जी बापू के मामले में कानून के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिया जाए। कार्यक्रम में कामठी विहार कॉलोनी के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त फूड ऑफिसर मदन मोहन परसाई, आधुनिक चिंतक हरशूल रघुवंशी, राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू, कुंबी समाज के मार्गदर्शक सुभाष इंगले, अशोक साहू, कलार समाज के प्रमुख रामाकांत सूर्यवंशी, रामेश्वर कर्मवीर, कुंबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे, साहू समाज के ओमी साहू, गेंदराव कराडे, नारायण हरदिया, शम्भूदयाल साहू, भूपेश पहाड़े, गौरीशंकर धारे, विमल शेरके, डॉ. मीरा पराडकर, करुणेश पाल, शकुंतला कराडे, योगिता पराडकर, रुपाली इंगले, प्रीति सोनोनरे, छाया परसाई, सुधा ताम्रकार, वर्षा आहूजा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *