
भोपाल। लाहरपुर स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं कटारा हिल्स इकाई के कोषाध्यक्ष अजय साहू जी एवं उनकी धर्मपत्नी भारती साहू जी के निज निवास पर अखंड रामायण के समापन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के मुकेश टैंकर जी प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल, गणेश राम जी भोपाल जिला अध्यक्ष, संतोष राज जी प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी तथा बसंत मुंशी लाल साहू छान जी आर.टी.एस.एम. जिला ग्रामीण अध्यक्ष सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अखंड रामायण के विधिवत समापन के पश्चात अजय साहू जी के निज निवास पर सवारिया लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने अजय साहू जी, भारती साहू जी एवं उनके समस्त परिवार को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर संतोष राज जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सवारिया लाइब्रेरी की शुरुआत केवल एक लाइब्रेरी का शुभारंभ नहीं, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज के समय में विद्यार्थियों को शांत एवं सुविधाजनक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसी पहल निश्चित रूप से नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी। वहीं मुकेश टैंकर जी प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल ने कहा कि समाज में धार्मिक आयोजनों के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां भी निरंतर होनी चाहिए। सवारिया लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी और विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। अजय साहू जी एवं उनके परिवार की यह पहल निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। भोपाल जिला अध्यक्ष गणेश राम जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “किसी भी समाज की प्रगति उसकी युवा पीढ़ी की शिक्षा पर निर्भर करती है। सवारिया लाइब्रेरी जैसी पहल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारे बच्चों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिल सकें। सवारिया लाइब्रेरी का शुभारंभ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल माना जा रहा है। इससे आसपास के विद्यालयों एवं विश्वविधालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा एवं शांत वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। लाइब्रेरी का संचालन नीलेश साहू जी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर छोटे भाई प्रियांश साहू जी सहित समस्त परिवार को भी शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में भोपाल जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों समाजबंधुओं एवं नागरिकों ने उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गई इस सकारात्मक पहल का उत्साह बढ़ाया। अखंड रामायण जैसे धार्मिक आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। वहीं सवारिया लाइब्रेरी का शुभारंभ समाज की शैक्षणिक जिम्मेदारी और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कदम है। इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अजय साहू जी, भारती साहू जी तथा समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में कटारा हिल्स इकाई के अध्यक्ष मुकेश साहू जी, राजेश साहू जी, दीपेश साहू जी, अशोक साहू जी, संतोष साहू जी, श्रीमती प्रीति बसंत साहू जी, श्रीमती सीमा साहू जी, श्रीमती रेखा साहू जी सहित महिला-पुरुष समाजबंधु, इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धर्म से संस्कार, शिक्षा से विकास और समाज की एकता से प्रगति—इसी भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।